Pali Hospital: अस्पताल में चूहों का आतंक! मरीज का पैर कुतर डाला । Top News । Breaking News

  • 5:38
  • प्रकाशित: नवम्बर 17, 2026
पाली जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल बांगड़ जिला अस्पताल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में चूहों के आतंक के आरोपों ने मरीजों की सुरक्षा और अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि वार्ड में बड़े-बड़े चूहे खुलेआम घूमते हैं और रात के समय उनका डर और बढ़ जाता है। इसी बीच जोजावर निवासी 45 वर्षीय मोती सिंह ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात एक चूहे ने उनके दाहिने पैर के अंगूठे को काट लिया। बताया गया कि घाव से खून निकला और बाद में नर्सिंग स्टाफ ने दवा लगाकर पट्टी की। मोती सिंह 7 अक्टूबर से सेलुलाइटिस की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल के डीफैब्रिकेटेड सर्जिकल वार्ड से सामने आई तस्वीरों और मरीजों के आरोपों ने अस्पताल की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। #ndtvrajasthan #rajasthan #rajasthannews #latestnews #hindinews #PaliNews #BangarHospital #RajasthanNews #Pali #HospitalNegligence #BreakingNews #Rajasthan Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो