राजस्थान के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी क्षेत्र में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। पोलिंग बूथ पर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में संजय नगर के पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी की मौत हो गई, जबकि चार से पांच अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच की पुत्रवधू सुमन विजयनगर से सरपंच पद का चुनाव लड़ रही थीं। मतदान के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद लाठी, सरियों और पत्थरों से हमला किया गया। हमले में लक्ष्मीनारायण सैनी के सिर पर चोट लगी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
घायलों को नीमकाथाना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की तथा गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम से फोन पर बातचीत कर घटनाक्रम से अवगत कराया।
#ndtvrajasthan #rajasthan #rajasthannews #latestnews #hindinews #JhunjhunuNews #KhetriNews #RajasthanNews #PanchayatElection #ElectionViolence #RajasthanCrime #BreakingNews #झुंझुनूं #खेतड़ी #पंचायतचुनाव
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan