राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले में पहले ही दिन अफरातफरी का माहौल बन गया। सोमवार को ढोल की तेज थाप और शोरगुल के बीच एक भारी-भरकम भैंसा अचानक बिदक गया। बेकाबू भैंसा अश्व टेंटों की ओर दौड़ा और सामने से आ रहे घोड़ों पर हमला कर दिया।
भैंसे की जोरदार टक्कर से दो घोड़े गिर गए, जबकि मौके पर खड़ी एक जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से पशुपालकों और मेले में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
बताया जा रहा है कि कुछ अश्वपालक ढोल की थाप पर अपने घोड़ों को नचवा रहे थे। इसी दौरान एक पशुपालक अपने टेंट में बंधे भैंसे को नुमाइश के लिए सड़क पर लेकर आया। ढोल की तेज आवाज सुनकर भैंसा बिदक गया और बेकाबू होकर दौड़ने लगा।
#PushkarMela2026 #PushkarMela #PushkarAnimalFair #BuffaloAttack #PushkarNews #RajasthanNews #AjmerNews #ViralVideo #पुष्करमेला #राजस्थान
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan