Weather: राजस्थान में मौसम ने बदली करवट, बढ़ी ठंड! 5 तहसीलों को राहत का इंतजार । Top News

  • 2:46
  • प्रकाशित: नवम्बर 17, 2026
राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले दो दिनों से हल्की बूंदाबांदी के बाद अब ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सुबह के समय ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिली। वाहनों के शीशों और सीटों पर ओस की बूंदें नजर आईं। ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। मौसम में बदलाव से गेहूं, सरसों और चने जैसी रबी फसलों को अनुकूल परिस्थितियां मिलने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर डूंगरपुर जिले में सूखे के संकट को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। राज्य सरकार ने प्रदेश के 15 जिलों की 87 तहसीलों के लिए 9,321 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है। इसमें डूंगरपुर की सात तहसीलों को शामिल किया गया है, लेकिन बाकी तहसीलों को सूची से बाहर रखने पर किसान संगठनों ने नाराजगी जताई है। किसान संगठनों का दावा है कि जिले की कई तहसीलों में कम बारिश के कारण खरीफ फसल को 60 से 70 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। उन्होंने वंचित तहसीलों को भी सूखाग्रस्त घोषित करने और किसानों को राहत देने की मांग की है। प्रशासन की ओर से मांगों के संबंध में रिपोर्ट सरकार को भेजने और राहत से जुड़े आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई है। #ndtvrajasthan #rajasthan #rajasthannews #latestnews #hindinews #RajasthanWeather #RajasthanNews #Dungarpur #Drought #Farmers #CropLoss #WeatherUpdate #RajasthanFarmers #BreakingNews Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो