Jodhpur: जोजरी, बांडी और लूनी नदी में अवैध खनन पर शिकंजा । Top News । Breaking News

  • 2:01
  • प्रकाशित: नवम्बर 17, 2026
राजस्थान में अवैध खनन के खिलाफ अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। जोधपुर की जोजरी, बांडी और लूनी नदियों में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है। पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी आदेश के तहत जोधपुर पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोमिया को SIT का प्रमुख बनाया गया है। SIT ने खनन, परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्रवाई की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में जोधपुर, बालोतरा और पाली के परिवहन अधिकारी तथा जोधपुर, पाली, जालौर और बाड़मेर के खनन अधिकारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। टीम का फोकस अवैध खनन स्थलों की पहचान, खनन सामग्री के परिवहन मार्गों की निगरानी और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने पर रहेगा। अवैध खनन में इस्तेमाल होने वाले रास्तों को चिह्नित करने और खनन माफियाओं के संसाधनों पर कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है। #ndtvrajasthan #rajasthan #rajasthannews #latestnews #hindinews #Jodhpur #RajasthanNews #IllegalMining #MiningMafia #SIT #SupremeCourt #LuniRiver #PaliNews #Balotra #BreakingNews Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो