राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजों के बीच प्रतापगढ़ जिले की गढ़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बोरी का मुकाबला चर्चा में रहा। यहां स्थानीय विधायक कैलाश मीणा के पुत्र रनित मीणा को सरपंच चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। वहीं राजेंद्र डामोर ने 248 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
विधायक के बेटे के चुनाव मैदान में होने के कारण बोरी पंचायत का यह मुकाबला राजनीतिक रूप से काफी चर्चित रहा। नतीजे सामने आने के बाद जिले में चुनाव परिणाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
वहीं जयपुर ग्रामीण के बस्ती इलाके में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद जीत का जश्न देखने को मिला। देर रात तक अलग-अलग पंचायतों में परिणाम घोषित होते रहे। जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की और विजयी उम्मीदवारों का साफा पहनाकर स्वागत किया।
#PanchayatElection #SarpanchElection #RajasthanNews #ElectionResult #BoriPanchayat #KailashMeena #JaipurRural #RajasthanPolitics
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan