panchayat Chunav: सरपंच के चुनाव में 32 वोट से हार समर्थकों ने काटा बवाल, फूंक दी गाड़‍ियां।Top News

  • 10:44
  • प्रकाशित: नवम्बर 17, 2026
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में सरपंच चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद हिंसा और आगजनी का मामला सामने आया है। छोटी सरवा पंचायत समिति के बावड़ी निनामा मतदान केंद्र पर नतीजे के बाद दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने मतदान केंद्र पर पथराव किया और कई वाहनों को निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार, सरपंच प्रत्याशी की हार-जीत का अंतर बेहद कम था। शुरुआती जानकारी में 32 वोटों का अंतर बताया गया, जबकि ग्राउंड रिपोर्ट में 37 वोटों का अंतर बताया गया है। इसके बाद कथित तौर पर हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। उपद्रव के दौरान जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी समेत कई वाहनों में आग लगा दी गई। मतदान केंद्र पर लगे टेंट को भी आग के हवाले कर दिया गया। पोलिंग पार्टी पर पथराव हुआ और आसपास के घरों तक पत्थर फेंके जाने की जानकारी सामने आई है। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया और अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से हालात नियंत्रित किए गए। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को डिटेन किया है। #ndtvrajasthan #rajasthan #rajasthannews #latestnews #hindinews #BanswaraNews #BanswaraViolence #RajasthanNews #PanchayatElection #SarpanchElection #ElectionViolence #BreakingNews #बांसवाड़ा #पंचायतचुनाव #आगजनी Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो