Panchayat Chunav: पंचायत चुनाव में भारी हंगामा! पोखरण से निवाई तक बवाल । Top News । Breaking News

  • 2:06
  • प्रकाशित: नवम्बर 17, 2026
राजस्थान में पंचायत चुनाव के चौथे चरण के दौरान अलग-अलग जगहों से हंगामे की खबरें सामने आई हैं। जैसलमेर के पोखरण क्षेत्र के बारठिका गांव में फर्जी मतदान के आरोप को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और दोनों पक्षों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। हालात संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करवाया। वहीं टोंक जिले के निवाई क्षेत्र के रामनगर धतूरी गांव में मतदान केंद्र के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब वार्ड नंबर चार की मतपेटी में आग लगने की सूचना फैली। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार, रिटर्निंग ऑफिसर और तहसीलदार मतदान केंद्र पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। फिलहाल आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। #ndtvrajasthan #rajasthan #rajasthannews #latestnews #hindinews #RajasthanPanchayatElection #PokhranNews #JaisalmerNews #NiwaiNews #TonkNews #RajasthanNews #ElectionNews #PanchayatElection #राजस्थान #पंचायतचुनाव Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो