जयपुर में 20 वर्षीय भतीजे (प्रवेश) ने अवैध संबंधों के शक में अपनी 35 वर्षीय और 6 महीने की गर्भवती चाची (किरण रावत) की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने वारदात के बाद सबूत मिटाने की नीयत से कमरे के फर्श में ही गड्ढा खोदकर चाची के शव को दफना दिया और मौके से फरार हो गया.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का पर्दाफाश किया है और घटना से जुड़े सभी सबूत जुटाकर आरोपी की गिरफ्तारी व कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.