भरतपुर की लक्ष्मीनगर कॉलोनी में शादी के महज 10 महीने बाद नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर स्कॉर्पियो गाड़ी और पैसों की मांग को लेकर प्रताड़ित करने तथा दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है.मौके से पुलिस को दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है जिसमें शक और पारिवारिक उलझनों का जिक्र है; पुलिस अब एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिए मौत के असली कारणों की जांच कर रही है.