सुमेरपुर के लिए एक ऐतिहासिक पल! लगभग 35 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद 'निम्बेश्वर महादेव पशु मेले' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। राजस्थान सरकार की बजट घोषणा (2025-26) के बाद इस ऐतिहासिक मेले को पुनर्जीवित किया गया है, जो 13 फरवरी से 17 फरवरी तक चलेगा। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत के गृह क्षेत्र में आयोजित होने वाले इस मेले को लेकर पशुपालकों और पूरे गोडवाड़ क्षेत्र में खुशी की लहर है। उप जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह चारण की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक में सुरक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता रणनीति बनाई गई है।