Paper Leak Scandal: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में जेल में बंद आरपीएससी के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा ने अब आयोग के भीतर के काले कारनामों से पर्दा हटा दिया है। प्रदेश के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने दावा किया है कि जेल में कटारा के साथ हुई उनकी मुलाकात में कई चौंकाने वाले नाम और तथ्य सामने आए हैं। इस खुलासे के बाद मंत्री मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर बाबूलाल कटारा को 'सरकारी गवाह' बनाने की मांग की है, ताकि इस सिंडिकेट के 'बड़े चेहरों' तक पहुँचा जा सके। #KirodilalMeena #PaperLeak #BabulalKatara #RajasthanPolitics #RPSCScam #BreakingNews #RajasthanNews #GovernmentWitness #KirodiLalLetter #PoliticalUpdate #ExamScam #SITInvestigation