राजस्थान की सियासत में एक शादी को लेकर बड़ा बवंडर खड़ा हो गया है। कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर की शादी के बहाने जाट समाज के दो बड़े चेहरे—हनुमान बेनीवाल और राजाराम मील—आमने-सामने आ गए हैं। बयानबाजी इतनी तीखी हो गई है कि अब यह व्यक्तिगत हमलों और सड़क पर प्रदर्शन तक पहुँच गई है।