बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी मामले में जमुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर किया है। प्रतापपुर नदी घाटी इलाके में छिपे आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। मामले में अब तक 6 आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है।