चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्री सांवलिया जी मंदिर में जलझूलनी एकादशी के पावण अवसर पर तीन दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है. 400 किलो चांदी से बने विशाल रथ में भगवान श्री सांवलिया सेठ के बाल स्वरूप को विराजमान कर भव्य जल विहार शोभायात्रा निकाली गई. सरोवर में ठाकुर जी को जल झुलाने के बाद मंदिर में भव्य आतिशबाजी और मशहूर गायक बी प्राक की विशाल भजन संध्या आयोजित होगी.