Rajasthan BJP Meeting: . BJP ने बनाया जीत का मास्टर प्लान? पंचायत चुनाव पर बड़ी बैठक! Madan Rathore
राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रणनीति तेज कर दी है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पंचायत चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने दावा किया कि राजस्थान में माहौल भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ने प्रदेशभर में विकास कार्य किए हैं और जनता का विश्वास भाजपा के साथ है।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा केवल उन्हीं कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाती है जो समर्पित, जिताऊ और टिकाऊ होते हैं। साथ ही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) को लेकर कहा कि उसका कोई बड़ा जनाधार नहीं है और उससे भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा।
पंचायती राज चुनावों को लेकर भाजपा नेताओं ने जीत का भरोसा जताया और ग्रामीण विकास को अपने चुनावी अभियान का प्रमुख मुद्दा बताया।
#bjp #rajasthanbjp #madanrathore #ashokparnami #bhajanlalsharma #panchayatelection #panchayatchunav #rajasthanpolitics #electionnews #bjpnews
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan