कोटा की भामाशाह कृषि उपज मंडी में किसानों ने ट्रैक्टरों को एंट्री नहीं मिलने से नाराज होकर मंडी का गेट लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. किसान सड़कों पर उतर आए हैं और मंडी के मुख्य गेट पर जींसों (उपज) से भरे वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. प्रदर्शन जारी है, और प्रशासन या मंडी समिति की ओर से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है.