एयर इंडिया की फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट AI2030 की बम की अफवाह के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. सूत्रों के मुताबिक पायलट ने अलार्म दिया था, जिसके बाद राजस्थान ATS और अन्य एजेंसियां एयरपोर्ट पहुंचीं, यात्रियों और सामान को उतारकर विमान की बारीकी से तलाशी ली गई. अब तक की जांच में यह फॉल्स अलार्म लग रहा