BSF Operation: Diwali-Dussehra को दहलाने की साजिश? बॉर्डर पर पकड़ा गया RDX | Mudda To Ye Hai
राजस्थान के श्रीगंगानगर में ANTF और BSF के संयुक्त ऑपरेशन ने पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजे गए संदिग्ध विस्फोटक और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं।
जांच में सामने आया है कि पाकिस्तानी ड्रोन ने सीमा क्षेत्र में कई चक्कर लगाकर संदिग्ध सामग्री गिराई। बरामद सामान में 7 किलो से ज्यादा संदिग्ध RDX, कारतूस, रिमोट कंट्रोल और बैटरियां शामिल बताई जा रही हैं।
सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि इस सामग्री का इस्तेमाल बड़े आतंकी हमले या IED तैयार करने में किया जा सकता था। समय रहते ANTF और BSF की कार्रवाई ने संभावित खतरे को टाल दिया।
मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस खेप को किस तक पहुंचाया जाना था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
#antf #bsf #sriganganagar #rdx #pakistandrone #bordersecurity #nationalsecurity #indiapakistanborder #dronesmuggling #breakingnews #rajasthannews #ganganagarnews
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan