राजस्थान पुलिस की साइबर टीम ने नाबालिगों से जुड़े अश्लील कंटेंट को देखने, शेयर करने, डाउनलोड करने या मोबाइल में रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. इस अभियान के तहत अब तक 15,326 मोबाइल नंबर, 7,800 यूआरएल और 100 से अधिक डिवाइस ब्लॉक किए गए हैं. पोक्सो एक्ट (POCSO Act) और आईटी एक्ट की धारा 67B के तहत आरोपी पाए जाने पर सख्त सजा और जुर्माने का प्रावधान है, जिसमें डिजिटल ट्रेल के जरिए बार-बार यह गलती करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सकता है.