इस बातचीत में बताया गया है कि 13 जनवरी 1968 को भारत पहुंचने पर शादी और राजीव के साथ जीवन की शुरुआत ही उनके लिए सबसे अहम थी, उन्हें आने वाले बदलावों का ज्यादा अंदाजा नहीं था. राजीव के पायलट बनने के दौर की सादी, खुशनुमा जिंदगी, उनके पायलट दोस्तों के साथ घूमना और इंडिया गेट पर आइसक्रीम खाने की यादें साझा की गई हैं. आखिर में चर्चा उनकी किताब (मेमॉयर) पर पहुंचती है, जिसमें प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बहू के रूप में उनके रिश्ते का जिक्र है.