राजस्थान की तपती धूप हो या सर्द रात, जब सड़क पर कोई बेजुबान तड़पता है, तो श्रीगंगानगर के लालगढ़ गांव के कुछ युवा सबसे पहले वहां पहुंचते हैं. पिछले आठ साल से ये युवा बिना किसी सरकारी मदद के घायल और बीमार जानवरों का इलाज करवा रहे हैं. इंसानियत की मिसाल बने इन युवाओं ने अपनी जिंदगी बेजुबानों के नाम कर दी है। देखिए ये खास रिपोर्ट.