गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के कथित सदस्य राहुल फतेहपुरिया और वीरेंद्र चारण ने अजमेर के शराब कारोबारी से फिरौती की मांगी. बीजेपी नेता और शराब कारोबारी जितेंद्र रंगवानी से दो करोड़ रुपए फिरौती की मांग की गई है. जितेंद्र रंगवानी ने हरीभाऊ उपाध्याय नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है. घटनाक्रम 16 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे का बताया गया है. जब जितेंद्र रंगवानी भगवानगंज स्थित एक सैलून पर शेविंग-कटिंग करवा रहे थे, इसी दौरान उनके पास धमकी भरे कॉल और वॉइस मैसेज बदमाशों द्वारा भेजे गए.व्हाट्सएप कॉल और वॉइस मैसेज में धमकी देने वाले ने अपना नाम राहुल फतेहपुरिया और वीरेंद्र चारण बताया. #BreakingNews #CrimeNews #ThreatCall #RohitGodara #HindiNews #LatestNews #IndiaNews #PoliceInvestigation