War Crisis: राजस्थान में सोमवार शाम को कई जगह अचानक से पेट्रोल पंप पर लंबी-लंबी लाइनें लग गईं. कोई बोतल लेकर तो कोई डिब्बा लेकर तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पहुंच गया. बताया जा रहा है कि ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच युद्ध के कारण डीजल-पेट्रोल संकट की अफवाह के बाद पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ उमड़ गई. तेल संकट की अफवाह से कई इलाकों में अफरातफरी मच गई और लोग अपने-अपने वाहन लेकर डीजल और पेट्रोल के लिए पहुंच गए. इस दौरान कई जगह तो भारी ट्रैफिक जाम की भी स्थिति बन गई.