विज्ञापन

नशे की लत ने बेटे को बनाया हैवान, पिता पर तलवार से किया हमला

राजस्थान के झालावाड़ में नशा करने से मना करने पर कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता पर तलवार से हमला कर दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

नशे की लत ने बेटे को बनाया हैवान, पिता पर तलवार से  किया हमला
jhalawar News
NDTV

Jhalawar News: राजस्थान  के झालावाड़ से बाप-बेटे के रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामला सामने आाया है. कलयुगी बेटे ने नशे की हालत में बाप पर तलवार से हमला कर दिया..हमले में घायल शख्स को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए झालावाड़ रेफर किया गया है. परिजनों ने बताया की बेटे को नशा करने से मना करने पर वो आक्रामक हो गया और बाप पर ही जानलेवा हमला कर दिया. बेड़ला के रहने वाले  60 साल के शंकर सिंह का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने बताया की शंकर सिंह की हालत स्थिर है. उनको गंभीर हालत में अस्पताल में लाया गया था. इलाज के बाद उनकी हालत धीरे धीरे सामान्य हो रही है.

नशे की वजह से युवा हो रहे आक्रामक

नशे की बढ़ती लत की वजह से युवा आक्रामक हो रहे हैं. झालावाड़ में बेटे द्वारा बाप पर हुआ जानलेवा हमला इसी का परिणाम है. नशे के खिलाफ जागरुकता और सख्त कार्रवाई के बावजूद लगातार युवा नशे के चक्र में फंस रहे हैं और बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. नशे का खुमार ऐसा है की वो न रिश्तों की परवाह कर रहे हैं और न ही कानून की. नशे की हालत में नशेडियों को खुद नहीं मालूम होता की वो क्या कर रहे हैं. नशा धीरे-धीरे युवाओं को अपने आगोश में ले रहा है.

बाप पर हमले के आरोपी बेटे पर केस दर्ज 

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है.पिता पर जानलेवा हमले के आरोपी बेटे पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं.

यह भी पढे़ं: पांचना बांध: 360 गांवों ने सरकार को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम, मांगे नहीं मानी तो होगा रेल रोको आंदोलन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com