3 years ago
Republic Day Parade 2024 Live Streaming 26 January: भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस दिन भारत ने एक संप्रभु गणराज्य के रूप में अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी. इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम देश की राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित होगा. समारोह की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ होगी. इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं, जो एक दिन पहले ही भारत आ चुके हैं. ये समारोह कई मायनों में खास होने वाला है क्योंकि पहली बार परेड की शुरुआत मिलिट्री बैंड की बजाय शंख नगाड़े की ध्वनि से हुई, जिसमें करीब 100 महिला कलाकारों ने हिस्सा लिया. यहां देखें LIVE UPDATES...