नए साल पर घूमना चाहते हैं राजस्थान तो खूबसूरत जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर
राजस्थान प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है. इसलिए पर्यटक यहां काफी बड़ी तादाद में आते हैं और यहां के मिजाज का लुफ्त उठाते हैं. आज हम आपको राजस्थान के कुछ खूबरसूरत सी जगह के बारें में बताएंगे. यहां की तस्वीरें देख कर आप खुद को यहां आने से रोक नही पाएंगे.
-
नए साल पर घूमना चाहते हैं राजस्थान तो खूबसूरत जगहों को जरूर करें एक्सप्लोरमेहरानगढ़ दुर्ग जोधपुर शहर के धरातल से 112 मीटर की ऊंचाई पर है. यह दुर्ग चारों ओर से अभेद्य प्राचीरों से घिरा हुआ है. यह दुर्ग बारीक नक्काशी और विशाल प्रांगण के लिए दुनियाभर में जाना जाता है.
-
नए साल पर घूमना चाहते हैं राजस्थान तो खूबसूरत जगहों को जरूर करें एक्सप्लोरउदयपुर के ठीक बाहर स्थित, 19वीं सदी का यह महल बंसदरा पहाड़ियों की चोटी पर बना है. मानसून महल और शिकार लॉज के रूप में उपयोग किया जाने वाला, इसके निर्माता, महाराणा सज्जन सिंह ने मूल रूप से इसे एक खगोलीय केंद्र बनाने की योजना बनाई थी.
-
नए साल पर घूमना चाहते हैं राजस्थान तो खूबसूरत जगहों को जरूर करें एक्सप्लोरभारतीय वीर सैनिकों को समर्पित लोंगेवाला वॉर मेमोरियल 4 दिसंबर 1971 की लड़ाई की कहानी कहता है. यह युद्ध पाकिस्तानी सेना और भारतीय रक्षकों के बीच हुआ था. इसमें 120 भारतीय सैनिकों के सामने और 2 से 3 हजार पाकिस्तानी सैनिक, 40-45 टैंक और 4 हंटर लड़ाकू विमान थे.
-
नए साल पर घूमना चाहते हैं राजस्थान तो खूबसूरत जगहों को जरूर करें एक्सप्लोरजयपुर में स्थित जंतर-मंतर एक ऐतिहासिक स्मारक है जो की भारत की पांच खगोलीय वेधशालाओं में से सबसे बड़ा है. इसका निर्माण 18वीं सदीं में महाराजा सवाई जय सिंह द्वारा करवाया गया है. सवाई जय सिंह द्वारा बनवाया गया जंतर मंतर यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है.
-
नए साल पर घूमना चाहते हैं राजस्थान तो खूबसूरत जगहों को जरूर करें एक्सप्लोरभारत की इस अद्भुत एतिहासित विरासत का नाम है 'जल महल', जो जयपुर में है. असल में यह एक महल है. जयपुर-आमेर मार्ग पर मानसागर झील के मध्य स्थित इस महल का निर्माण सवाई जयसिंह ने 1799 ईस्वी में करवाया था.
-
नए साल पर घूमना चाहते हैं राजस्थान तो खूबसूरत जगहों को जरूर करें एक्सप्लोरफतेहसागर झील पानी के सबसे आकर्षक गुणों में से एक प्रदान करती है; पानी की शांति प्रकृति की शांति को दर्शाती है. मंत्रमुग्ध कर देने वाली लहरें, क्रिस्टल स्पष्ट छवियां आपकी आत्मा में एक त्वरित झलक देती हैं.
-
नए साल पर घूमना चाहते हैं राजस्थान तो खूबसूरत जगहों को जरूर करें एक्सप्लोरदूध तलाई झील या दूध तलाई झील, राजस्थान के उदयपुर के केंद्र में, शिव निवास पैलेस के पास, पिछोला झील के निकट स्थित एक छोटा तालाब है. दूध तलाई झील उदयपुर शहर के केंद्र के बहुत करीब स्थित है.