विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2025

Rajasthan: "ढाई सौ SP आए और गए, मेरा कोई बाल बांका नहीं कर पाया", BJP नेता बोले-मैं क‍िसी से नहीं डरता 

Rajasthan: बीजेपी नेता और पूर्व व‍िधायक ग‍िर्राज स‍िंह मल‍िंगा का सोशल मीड‍िया पर वीड‍ियो वायरल हो रहा है. वो पुल‍िस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं. 

Rajasthan: "ढाई सौ SP आए और गए, मेरा कोई बाल बांका नहीं कर पाया", BJP नेता बोले-मैं क‍िसी से नहीं डरता 

Rajasthan: धौलपुर के पूर्व व‍िधायक ग‍िर्राज स‍िंह मल‍िंगा का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है. वीड‍ियो में कहते हुए सुनाई दे रहे हैं क‍ि वो किसी एसपी से नहीं डरते हैं. ग‍िर्राज स‍िंह मल‍िंगा पर ब‍िजली व‍िभाग के एक इंजीनियर से मारपीट का आरोप है. इस मामले में उनका बयान वायरल हो रहा है.

"मेरा बाल बांका भी नहीं कर सकता एसपी" 

उन्होंने कहा, "अभी एक भाई कह रहे थे बड़ा ढीठ है एसपी. एसपी माने क्‍या होता है भाई.  ये तो सुप्रीम कोर्ट का आदेश था. उसकी मैने पालना करी है. ढाई सौ एसपी आए और ढाई सौ एसपी चले गए. मेरा बाल भी बांका नहीं कर सकता एसपी."

"सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करना हमारा धर्म"

उन्होंने कहा, "तमाम एसपी आएंगे और तमाम एसपी जाएंगे और हम यहीं रहेंगे. सुप्रीम कोर्ट का आदेश था. उसका पालन करना हमारा धर्म था. मैंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालन करी.  बाकी ढाई सौ एसपी आकर कुछ करके द‍िखा दे. उसके बाद क्‍या हुआ पूछ लेना जेल के सुप्रीटेंडेंट से." 

"इंजीन‍ियर से की थी मारपीट"

ग‍िर्राज स‍िंह मल‍िंगा ने ब‍िजली व‍िभाग के EN से मारपीट की थी. जो सुर्खियों में रहा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मल‍िंगा ने सरेंडर क‍िया था. 2022 में इंजीन‍ियार को इतना मारा था क‍ि वह अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा था. पुल‍िस ने मल‍िंगा को हाई सिक्‍योर‍िटी जेल में भिजवाया था. बाद में मल‍िंगा को जमानत म‍िल गई. 

यह भी पढ़ें: "कोई चुनाव में 5 करोड़ खर्च करेगा तो वह 50 करोड़ कमाएगा", क‍िरोड़ी लाल बोले- राजनीत‍ि की दुर्दशा हो गई

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com