विज्ञापन
This Article is From May 20, 2025

Rajasthan: भरतपुर से अस्थि विसर्जन करने गए 6 लोग गंगा में बहे, 4 को बचाया गया, 2 किशोर अब भी लापता 

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम लापता किशोरों की तलाश में जुटी है.

Rajasthan: भरतपुर से अस्थि विसर्जन करने गए 6 लोग गंगा में बहे, 4 को बचाया गया, 2 किशोर अब भी लापता 
गंगा में बहे 6 लोगों में से 4 लोगों को बचा लिया गया है.

Bharatpur News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र स्थित कछला घाट पर भरतपुर से अस्थि विसर्जन के लिए आए एक ही परिवार के छह लोग गंगा में बह गए. यह हादसा उस वक्त हुआ जब अस्थि विसर्जन के बाद कुछ लोग दोबारा नहाने के लिए नदी में उतरे. गोताखोरों की मदद से चार लोगों को बचा लिया गया, लेकिन दो किशोर अब भी लापता हैं.

पीरनगर, थाना भरतपुर के चिकसाना निवासी अमरीश सिंह की छह दिन पहले मौत हो गई थी. इसके बाद उनके अस्थि विसर्जन के लिए करीब 35 परिजन कछला घाट पहुंचे थे.

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम लापता किशोरों की तलाश में जुटी है. परिवार की एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे बदायूं के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद सभी महिलाओं को भरतपुर भेज दिया गया है, जबकि पुरुष सदस्य अभी वहीं रुके हुए हैं. प्रशासन की निगरानी में सर्च ऑपरेशन जारी है.

क्या है पूरा मामला ? 

भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव पीरनगर निवासी अमरीश सिंह का 6 दिन पहले निधन हो गया था. उनके परिजनों के साथ गांव के 30 से 35 लोग अस्थि विसर्जन के लिए 35 सदस्यों के साथ बदायूं के कछला घाट अस्थि विसर्जन के लिए गए थे. अस्थि विसर्जन के बाद अन्य लोग दोबारा गंगा जी में स्नान करने के लिए उतरे तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न होने के कारण 17 वर्षीय सुमित, 16 वर्षीय सुमीर, 20 वर्षीय दीवान, 18 वर्षीय मोनू, 21 वर्षीय गौरव और नीतू नाम की एक महिला गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे.

दो लोग अभी भी लापता 

घाट पर मौजूद गोताखोरों ने एक महिला सहित चार युवकों को बचा लिया बाकी दो युवक पानी में वह गए. सूचना पर पहुंची उझानी थाना पुलिस ने लापता युवकों की तलाश गोताखोरों के सहयोग से की जा रही है. घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया. महिलाएं देर रात रात गांव पहुंच गई है लेकिन अभी पुरुष कोई नहीं आया है. जानकारी के मुताबिक दीवान, मोनू, गौरव और नीतू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि सुमित और सुमीर तेज बहाव में बह गए और उनका कुछ पता नहीं चला. उनकी तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें - तप रहा राजस्थान! IMD ने जारी किया बारिश का ऑरेज अलर्ट, जानें किन जिलों में पड़ेगी गरज के साथ बौछारें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com