विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2025

नेपाल में फंसी राजस्थान की बयाना विधायक ऋतु बनावत के साथ 98 यात्री, गई थी मानसरोवर यात्रा

बयाना से विधायक डॉ. ऋतु बनावत कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के कारण फंस गई हैं. उनके साथ 98 यात्री हैं, जिनमें उनके पति ऋषि बंसल भी शामिल हैं.

नेपाल में फंसी राजस्थान की बयाना विधायक ऋतु बनावत के साथ 98 यात्री, गई थी मानसरोवर यात्रा
विधायक ऋतु बनावत

MLA Ritu Banawat in Nepal: नेपाल में हो रहे हिंसक प्रदर्शन के बाद भारत से काफी संख्या में यात्री वहां फंस गए हैं. हालांकि फंसे लोगों को वहां से लाने के लिए कार्यवाही की जा रही है. वहीं राजस्थान के 700 प्रवासी नेपाल में फंसे हैं. इस बीच जानकारी सामने आई है कि बयाना से निर्दलीय विधायक डॉ ऋतु बनावत भी नेपाल में फंसी हुई हैं. उनके साथ 98 यात्री हैं जो मानसरोवर की यात्रा पर गए थे. यात्रियों के साथ ऋतु बनावत और उनके पति ऋषि बंसल भी हैं.

बयाना से विधायक डॉ. ऋतु बनावत कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के कारण फंस गई हैं. उनके साथ 98 यात्री हैं, जिनमें उनके पति ऋषि बंसल भी शामिल हैं. यह यात्रा 3 से 11 सितंबर तक निर्धारित थी, लेकिन नेपाल में बिगड़ते हालात के कारण यात्रा दल को पुरांग में रोक दिया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

सीएम भजनलाल ने किया ऋतु बनावत से संपर्क

विधायक ऋतु बनावत से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के साथ संपर्क साधा है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी फोन पर जानकारी दी है और चिंता न करने का आश्वासन दिया है. नेपाल दूतावास ने स्थिति की जानकारी ली है और प्रशासनिक और कूटनीतिक स्तर पर यात्रियों की सुरक्षित वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं.

वासुदेव देवनानी ने सकुशल वापस लाने की अपील की

डॉ. ऋतु बनावत ने सरकार से सुरक्षित वापसी के लिए मदद की अपील की है- विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सरकार से उन्हें सकुशल वापस लाने की अपील की है.नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के कारण सड़कें बंद हैं और यात्रा दल को पुरांग में रुकना पड़ा है- प्रशासन लगातार संपर्क में है और यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है और यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं- केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने भी यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है

24X7 हेल्पलाइन नम्बर  

नेपाल में रह रहे भारतीय मदद के लिए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, कानून-व्यवस्था कार्यालय में स्थापित विशेष सेल में 24X7 हेल्पलाइन नम्बर 0141-2740832 तथा 0141-2741807 पर सम्पर्क कर सकते हैं. व्हाट्सएप नंबर 9784942702 पर भी मदद के लिए सम्पर्क किया जा सकता है.

यह भी पढ़ेंः नेपाल में फंसे 700 राजस्थानी लोग... जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर और WhatsApp नंबर, जानें सीएम ने क्या की है अपील

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com