विज्ञापन

भाई के साथ आंगन में खेल रहा था बच्चा, खौलते दूध में जा गिरा, हुई दर्दनाक मौत

डीग जिले में एक बच्चा अपने बड़े भाई के साथ खेलते समय आंगन में खौलते दूध के भगोने में गिर गया.

भाई के साथ आंगन में खेल रहा था बच्चा, खौलते दूध में जा गिरा, हुई दर्दनाक मौत
गर्व 15 दिन तक हॉस्पिटल में जीवन और मौत से जूझता रहा
NDTV

राजस्थान के डीग जिले में एक परिवार में घर में ही दुखद हादसा हो गया. डीग जिले कस्बा जनूथर के निकटवर्ती गांव दांतलौठी में अपने भाई के साथ खेलते हुए एक छोटा बच्चा उबलते दूध के बर्तन में गिर गया. गंभीर हालत में वह 15 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा. लेकिन आखिरकार डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद बच्चे को बचाया नहीं जा सका और उसने दम तोड़ दिया.

कैसे हुआ हादसा

डीग जिले के दांतलौठी में 4 जून की देर शाम को विक्रम जाट का बेटा गौतम फौजदार(गर्व) उर्फ गौतम अपने घर के आंगन में अपने बड़े भाई के साथ खेल रहा था. खेलते हुए बड़े भाई ने उसकी टी शर्ट का एक हिस्सा पकड़ लिया. लेकिन अचानक पकड़ छूटते ही बच्चे का संतुलन बिगड़ गया. पास ही में भगोने में दूध खौल रहा था. बच्चा उसी में जा गिरा.

गर्म दूध में गिरने से बच्चा बुरी तरह से झुलस गया. इसके बाद परिजन उसे कुम्हेर अस्पताल लेकर गए. वहां से उसे भरतपुर रेफर कर दिया गया. वहां से भी बच्चे को जयपुर एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया. जयपुर में बच्चे का एक पखवाड़े तक इलाज चला.

गांव में छाया मातम

एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती बच्चे की शुक्रवार तड़के अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया. शुक्रवार को बच्चे का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया. बच्चे की दर्दनाक मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया. गांव के लोगों ने बताया कि पहले भी ऐसे कुछ हादसे हुए हैं इसलिए लोगों को बच्चों के साथ और सावधानी रहना चाहिए.

जानकारी के अनुमार बच्चे का पिता विक्रम जाट गांव से बाहर दिहाड़ी मजदूरी करता है. बच्चे की मां ने हाल ही में एक और बच्चे को जन्म दिया है. मौत की खबर मिलते ही नव प्रसूता मां को गहरा सदमा पहुंचा है.

ये भी पढ़ें-: RPSC के रिक्रूटमेंट पोर्टल में सेंधमारी करने वाला शख्स गिरफ्तार, एआई से कोडिंग सीखकर वेबसाइट से की थी छेड़छाड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close