विज्ञापन

राजस्‍थान में तीन द‍िन होगी जोरदार बार‍िश, 21 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update: उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में आज से भारी बारिश की संभावना है. 10 अगस्त तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा.  

राजस्‍थान में तीन द‍िन होगी जोरदार बार‍िश, 21 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी
जयपुर में बारिश से मौसम सुहाना हो गया.
IANS

Weather Alert: राजस्थान में बरसात का दौर जारी है. मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के 26 जिलों में तेज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, 7 अगस्त से उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में भारी बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है, जबकि 10 अगस्त तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है. 

जयपुर संभाग में 3 इंच तक बारिश 

बुधवार को भरतपुर संभाग के साथ-साथ जयपुर संभाग के कई जिलों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई, जहां कुछ स्थानों पर करीब 3 इंच तक पानी बरसा. हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. 

तेज बारिश से सड़काें पर भरा पानी 

पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 72 मिलीमीटर बारिश अलवर के गोविंदगढ़ में दर्ज की गई. अलवर शहर और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण बाजारों की सड़कें जलमग्न हो गईं. इसके अलावा सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर, डीग, दौसा और जयपुर में भी अच्छी बारिश हुई.  जयपुर, कोटा, राजसमंद, टोंक, हनुमानगढ़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूंदी और बारां में हल्की बारिश दर्ज की गई. 

श्रीगंगानगर से गुजर रही मॉनसून ट्रफ लाइन 

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जबकि मॉनसून ट्रफ श्रीगंगानगर, रोहतक और गया से होकर गुजर रही है.  इन सिस्टम्स के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. 

हालांकि, कम बारिश का असर अब जल संसाधनों पर भी दिखने लगा है.  इस सीजन में अब तक राज्य में सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है. प्रदेश के 693 छोटे-बड़े बांधों में से केवल 15 ही पूरी तरह भरे हैं, जबकि 245 बांध पूरी तरह खाली हैं और 433 बांधों में आंशिक पानी मौजूद है. 

यह भी पढ़ें: हजारों थर्ड ग्रेड टीचर ट्रांसफर की मांग के लिए जयपुर में जुटे, शिक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद भी धरना जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close