विज्ञापन

टोंक में AEN और कंप्यूटर ऑपरेटर ACB के चढ़े हत्थे, 20 हजार की घूस लेते रंगे हाथों दबोचा

Rajasthan News: टोंक ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए JVVNL के AEN और कंप्यूटर ऑपरेटर को ₹20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

टोंक में AEN और कंप्यूटर ऑपरेटर ACB के चढ़े हत्थे, 20 हजार की घूस लेते रंगे हाथों दबोचा
Rajasthan ACB Trap
NDTV

Tonk ACB Action: राजस्थान में रिश्वतखोरी की गहरी जड़ों को काटने के लिए ACB  इलाकों से मिली शिकायतों पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. इसी सिलसिले में टोंक ACB ने AEN और कंप्यूटर ऑपरेटर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. दोनों ने पीड़ित का बिजली मीटर जब्त कर इसके बदले सेटलमेंट के नाम पर रिश्वत मांगी थी. 

बिजली का मीटर वापस देने पर मांगी थी 25,000 रुपये की रिश्वत

मामले को लेकर टोंक एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने  बताया कि इन दोनों ने एक शिकायतकर्ता से 25,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसके लिए 20,000 रुपये में डील फाइनल हुई थी. जिसे पाने के लिए वह पीड़ित को लगातार परेशान कर रहे थे.  इसी से छुटकारा पाने के लिए उसने टोंक एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया था कि 4 जून को बिजली विभाग की एक टीम उसके  घर आई थी. उसके घर में लगे बिजली के मीटर की फोटो खींची और उसे खोलकर अपने साथ ले गई.

पैसे न देने की दिखाई असमर्थता को कम कर दी थी रिश्वत की राशि

उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद शिकायतकर्ता को AEN नवनीत जी गुर्जर के जरिए VCR भरने की धमकी दी गई. साथ ही, बिजली का मीटर वापस करने के लिए 25000 रुपये की रिश्वत मांगी गई. जिसके लिए शिकायतकर्ता को लगातार परेशान किया जा रहा था. पैसे देने में असमर्थता जताते हुए शिकायतकर्ता ने रकम कम करने को कहा, जिस पर 20,000 रुपये देने पर सहमति बनी.

ऑफिस में रिश्त लेते ही फंसा, एसीबी के चढ़ा हत्थे

मामले के बारे में आगे बताया गया कि शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने इसकी जांच करवाई और मामला सही पाए जाने पर दोनों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया. इसके तहत आरोपी नवतीन सिंह गुर्जर, जो अभी असिस्टेंट इंजीनियर, जे.वी.एन.एल. टोंक है. उन्होंने  शिकायतकर्ता को उसके साथी मोहम्मद शाजिम, जो अभी कंप्यूटर ऑपरेटर, जे.वी.एन.एल. टोंक  के पद पर  बिजली विभाग में  है (दलाल) को 20,000 रुपये की रिश्वत राशि देना तय हुआ.

 इसके बाद तय प्लानिंग के तहत जैसे ही शिकायतकर्ता ने एईएन के बताए व्यक्ति को रिश्वत की रकम दी, उसने वह राशि लेकर  उसे गिनकर जैसे ही अपनी पैंट की पिछली दाहिनी जेब में रखने के लिए पीछे हाथ किया , एसीबी ने मौके पर पहुंच कर उसे पकड़ लिया. साथ ही एसीबी डिपार्टमेंट ने वहां से राशि भी बरामद कर ली. इसके बाद दोनों को भी रंगे हाथों गिरफ्तार कर मुख्यालय लाई. जहां दोनों से आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: राजस्थानः बीजेपी विधायक पर जानलेवा हमला, स्कॉर्पियो और कैंपर ने फॉर्च्यूनर को सामने से मारी टक्कर

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close