विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2026

किसानों की किस्मत बदलेगा AI, शिवराज सिंह चौहान जयपुर से लॉन्च करेंगे ‘भारत-VISTAAR’; अब फोन कॉल पर मिलेगी हर जानकारी

आज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जयपुर में एआई आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म “भारत-VISTAAR” लॉन्च करने जा रहे हैं. इसके जरिए बिना इंटरनेट वाले साधारण फोन से भी किसान मौसम, मंडी भाव और सरकारी योजनाओं का हाल जान सकेंगे. जानें कैसे काम करेगा यह नया सिस्टम...

किसानों की किस्मत बदलेगा AI, शिवराज सिंह चौहान जयपुर से लॉन्च करेंगे ‘भारत-VISTAAR’; अब फोन कॉल पर मिलेगी हर जानकारी
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जयपुर दौरे पर आने वाले हैं.
IANS

Rajasthan News: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को जयपुर प्रवास (Shivraj Singh Chouhan Jaipur Visit) पर रहेंगे, जहां वे देशभर के किसानों के लिए AI आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म भारत-VISTAAR लॉन्च (Bharat-VISTAAR Launch) करेंगे. इस पहल का उद्देश्य किसानों को स्मार्ट, सशक्त और सूचना से संपन्न बनाना है, ताकि उन्हें खेती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी एक ही मंच पर मिल सके.

सीएम शर्मा भी होंगे शामिल

सुबह 10 बजे होने वाले कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे. उनके साथ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और रामनाथ ठाकुर, राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी सहित वरिष्ठ अधिकारी, राजस्थान के मुख्य सचिव और कृषि विभाग के आला अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे.

ये जानकारी फोन पर मिलेगी

भारत-VISTAAR को किसान केंद्रित, एआई संचालित डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में विकसित किया गया है. यह प्लेटफॉर्म अलग-अलग सरकारी और वैज्ञानिक स्रोतों को जोड़कर किसानों तक भरोसेमंद और अपडेटेड जानकारी पहुंचाएगा. किसान मौसम, मंडी भाव, कीट व बीमारी, मृदा स्वास्थ्य, फसल प्रबंधन और कम से कम 10 प्रमुख केंद्र सरकार की योजनाओं से जुड़ी जानकारी और अपनी स्थिति एक ही जगह पर देख सकेंगे.

लाखों किसान वर्चुअली जुड़ेंगे

पहले चरण में यह सुविधा हिंदी और अंग्रेजी में शुरू होगी. महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात सहित कई राज्यों के लाखों किसानों तक इसकी पहुंच बनाई जाएगी. लॉन्च कार्यक्रम में राज्यों के कृषि मंत्री, आईसीएआर, कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विश्वविद्यालयों और अन्य कृषि संस्थानों के नेटवर्क के माध्यम से देशभर के लाखों किसान वर्चुअली जुड़ेंगे. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री 'एआई फॉर एग्रीकल्चर रोडमैप' भी लॉन्च करेंगे. साथ ही 'एआई हैकथॉन' और 'एग्रीकोष' की घोषणा की जाएगी, जिससे कृषि क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित नवाचार को बढ़ावा मिलेगा.

एक कॉल करके मिलेगा लाभ

भारत-VISTAAR को वॉयस फर्स्ट एआई मॉडल पर तैयार किया गया है. साधारण फीचर फोन रखने वाला किसान भी केवल कॉल के जरिए इसका लाभ ले सकेगा. टेलीफोन हेल्पलाइन 155261 को इससे जोड़ा गया है. इसके अलावा वॉयस इनपुट और आउटपुट, वेबसाइट और मोबाइल साइट चैटबॉट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी. जल्द ही एंड्रॉयड ऐप भी जारी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:- जल जीवन मिशन घोटाले में ACB का बड़ा एक्शन, रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल समेत 15 ठिकानों पर रेड, 9 हिरासत में

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com