विज्ञापन

जिंदगी-मौत की जंग हार गई 8 महीने की बच्ची, मां ने पिलाया था तेजाब

मां द्वारा तेजाब पिलाने पर गंभीर हालत में मासूम बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की टीम लगातार उसका इलाज कर रही थी. हालांकि, आज मासूम बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

जिंदगी-मौत की जंग हार गई 8 महीने की बच्ची, मां ने पिलाया था तेजाब
जिस बच्ची को मां ने पिलाया तेजाब, उसकी हुई मौत

राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले में भिवाड़ी से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. जिस मां ने 9 महीने तक कोख में बच्ची को रखा. उसी ने अपनी 8 महीने की बच्ची को तेजाब पिलाकर मार डाला. घटना सोमवार को हुई थी, जिसके बाद बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा था. दो दिन तक चले इलाजे के बाद बुधवार को आखिरकार बच्ची जिंदगी और मौत की जंग हार गई. बच्ची को तेजाब पिलाने के मामले में पुलिस जुट गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अहम खुलासे होने की उम्मीद है.

बच्ची की मौत के बाद बेसुध हुई मां

जानकारी के मुताबिक, घटना 18 तारीख की बताई जा रही है. गंभीर हालत में मासूम बच्ची को तुरंत अलवर के शिशु अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उसका इलाज कर रही थी. बच्ची की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी. बच्ची की मौत के बाद उसके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है. वहीं बच्ची की मौत के बाद आरोपी मां भी अस्पताल में बेसुध पड़ी हुई है.

Latest and Breaking News on NDTV

मायके जाने की जिद ने ले ली बच्ची की जान

मृतका के पिता ने कहा कि जिसने अपनी ही बेटी की जिंदगी छीन ली, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. पिता का कहना है कि मासूम बच्ची ने बिना किसी गलती के दर्दनाक मौत झेली है और उसे न्याय मिलना चाहिए. बच्ची के पिता मोहित ने बताया कि वह घटना के समय काम पर गए हुए थे. घर पर उसकी पत्नी और 8 महीने की बच्ची थी. पत्नी ने सोमवार को पति मोहित को फोन करके मायके जाने की जिद करने लगी तो पति ने पत्नी से कहा कि कंपनी से छुट्टी नहीं मिल रही है.

जब छुट्टी मिल जाएगी तो उसे वह मायके छोड़ आएगा, लेकिन उसकी पत्नी मायके जाने की जिद पर अड़ी रही और दोनों की आपस में कहासुनी हो गई थी. जिसके बाद मोहित की पत्नी ने गुस्से में अपना आपा खो दिया और अपनी 8 महीने की बच्ची को तेजाब पिला दिया. तेजाब पिलाते ही बच्ची की हालत बिगड़ गई. तुरंत भिवाड़ी के अस्पताल में इलाज के लिए बच्ची को ले जाया गया, जहां पर हालत नाजुक होने पर अलवर के गीतांजलि शिशु अस्पताल रेफर कर दिया, इस दौरान 2 दिनों तक बच्ची की ICU में इलाज चला, लेकिन आज बच्ची ने दम तोड़ दिया. 

यह भी पढे़ं-

जिस मां ने 9 महीने कोख में रखा, उसी ने बेटी को पिला दिया तेजाब; जिंदगी-मौत से जूझ रही बच्ची

रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल डाल की आत्मदाह की कोशिश, काफिला रोके जाने पर हुआ बवाल

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close