विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2023

बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अमीन पठान, सीएम गहलोत की मौजूदगी में ली सदस्यता

करीब 25 साल तक भाजपा में रहकर बुधवार को सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अमीन पठान ने सीएम गहलोत की मौजूदगी में सदस्यता ली. कांग्रेस की सदस्यता के बाद अपने पहले संबोधन में अमीन पठान ने भाजपा पर अल्पसंख्यकों और दलितों के साथ भेदभाव का लगाया.

बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अमीन पठान, सीएम गहलोत की मौजूदगी में ली सदस्यता
सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए अमीन पठान

हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन अमीन पठान समेत सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए. करीब 25 साल तक भाजपा में रहकर बुधवार को सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अमीन पठान ने सीएम गहलोत की मौजूदगी में सदस्यता ली. कांग्रेस की सदस्यता के बाद अपने पहले संबोधन में अमीन पठान ने भाजपा पर अल्पसंख्यकों और दलितों के साथ भेदभाव का लगाया.

गौरतलब है राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अभी कुछ ही दिन शेष रहे हैं. कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दल अपने चुनावी अभियान में जुट चुके हैं. कई नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए,तो भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं की भी संख्या बढ़ती हुई दिखाई दे रही है.

इसी क्रम में बुधवार देर रात कांग्रेस रूम में भाजपा नेता व पूर्व हज कमेटी अध्यक्ष अमीन पठान ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में अमीन पठान सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है. 

ये भी पढ़ें- देर रात वॉर रूम में हुई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक, क्या हुई बात?, CM गहलोत ने साझा की तस्वीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com