विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2026

कोटा में फिर आया सुसाइड का मामला, MP की NEET छात्रा की मौत... एक दिन पहले लिये थे 100 रुपये उधार

करीब 3 महीने पहले ही छात्रा जूही पटेल मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षा नीट की तैयारी के लिए कोटा आई थी. लेकिन अब उसकी मौत हो गई है.

कोटा में फिर आया सुसाइड का मामला, MP की NEET छात्रा की मौत... एक दिन पहले लिये थे 100 रुपये उधार
कोटा में NEET छात्रा ने की सुसाइड

Kota Coaching Student Suicide: राजस्थान का कोटा कोचिंग सेंटर छात्रों के सुसाइड के मामलों के लिए काफी समय से चर्चाओं में है. सुसाइड की घटना से कोटा कोचिंग सेंटरों का बुरा हाल है. हालांकि घटनाएं अब भी जारी है. ताजा मामला कोटा कोचिंग छात्रा के सुसाइड का है जहां मध्य प्रदेश (MP) के छतरपुर की रहने वाली NEET की छात्रा की जहर खाकर जान देने का मामले सामने आया है. बताया जा रहा है कि छात्रा जूही पटेल कोटा में रहकर नीट की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी निजी कोचिंग संस्थान से ऑनलाइन कर रही थी. छात्रा जूही पटेल ने कल देर शाम जहरीला पदार्थ खाया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई तबीयत बिगड़ने के बाद मकान मालिक और उसके पहचान के स्थानीय लोग उसको लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका. 

दादाबाड़ी थाना पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को दी, परिजनों के आने के बाद आज मृतक छात्रा केशव का मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा है. दादाबाड़ी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Latest and Breaking News on NDTV

3 महीने पहले ही आई थी कोटा

करीब 3 महीने पहले ही छात्रा जूही पटेल मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षा नीट की तैयारी के लिए कोटा आई थी. दादाबाड़ी थाना अधिकारी बलदेव राम ने बताया कि कोटा के बसंत विहार इलाके में पीजी में रहकर निजी कोचिंग संस्थान से ऑनलाइन क्लास लेकर सेल्फ स्टडी कर रही थी. पिता अर्जुन पटेल ने बताया कि बेटी से लगातार बात होती थी किसी तरह की कोई तनाव की बात उसने नहीं कही थी अचानक यह घटनाक्रम सामने आया है, जैसे ही हमें सूचना मिली हम तुरंत मध्य प्रदेश से कोटा आए हैं. 

अस्पताल में बताया कि जहरीला पदार्थ खाया है

छात्र जूही पटेल की तबीयत बिगड़ने के बाद मकान मालिक ओर छात्रा के स्थानीय जानकारी उसको लेकर निजी अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल में उसने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है. स्थानीय जानकारी ने बताया कि अस्पताल में बार-बार कह रही थी. मुझे बचा लो मुझे बचा लो, लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका. छात्रा के स्थानीय जानकार गौरव शर्मा ने बताया कि कल शाम को उसने मुझे फोन करके पैसे भी मांगे थे उसको ₹100 की जरूरत थी जो मैंने उसको दिए थे. लेकिन देर रात फिर उसके भाई का मुझे फोन आया कि जूही की तबीयत खराब हो गई है. उसको लेकर अस्पताल जाओ तब मैं और मकान मालिक उसको लेकर अस्पताल गए थे.

यह भी पढ़ेंः कोटा में कमांडो ट्रेनिंग ले चुके RAC कांस्टेबल ने किया सुसाइड, घर में पत्नी बना रही थी खाना और फंदे पर झूल गया जवान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com