विज्ञापन

कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर अशोक गहलोत ने द‍िया जवाब, बोले- कन्‍फ्यूजन हटना चाह‍िए

राजस्‍थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर खुलकर बोला और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. पंचायत चुनाव नहीं कराने पर बीजेपी सरकार और भजनलाल सरकार पर न‍िशाना साधा. 

कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर अशोक गहलोत ने द‍िया जवाब, बोले- कन्‍फ्यूजन हटना चाह‍िए
अशोक गहलोत ने कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर खुलकर जवाब दिया. (Photo- IANS)

राजस्‍थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीड‍िया 'X' पर ल‍िखते हुए कहा क‍ि देश और राजस्‍थान कहीं भी कांग्रेस में गुटबाजी नहीं है. कांग्रेस में एक ही गुट है. सारा भ्रम दूर हो जाना चाह‍िए, और इस तरह के सवाल में कोई आधार नहीं है. बीजेपी में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं इस तरह का कोई आरोप नहीं लगाता. राज्‍यसभा के चुनाव में राजेंद्र राठौड़ को ट‍िकट क्‍यों नहीं द‍िया, ऐसा कुछ भी नहीं कहा. उनके (बीजेपी) बारे में कहने के ल‍िए बहुत बाते हैं, लेक‍िन मैं बोलता ही नहीं. वही (BJP) लोग मेरे पार्टी के बारे में बोलते रहते हैं."

"सरकार बर्खास्त करने लायक"

पंचायत और न‍िकाय चुनाव के सवाल पर गहलोत ने कहा, "ये लोग (BJP) इतने घबराए हुए हैं क‍ि पंचायत और न‍िकाय चुनाव में साफ हो सकते हैं. कोर्ट के आदेश के बाद भी पंचायत चुनाव नहीं करा रहे हैं. केंद्र में भी इनकी सरकार है. अब क‍िससे कहें. ये सरकार बर्खास्‍त करने लायक है. गर्वनर को र‍िपोर्ट भेजनी चाह‍िए क‍ि चुनाव क्‍यों नहीं करवा रहे हैं."

"संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं"

अशोक गहलोत ने कहा, "सव‍िंधान की धज्‍ज‍ियां उड़ा रहे हैं. 1998 में हमारी सरकार में कर्मचार‍ियों की स्‍ट्राइक चल रही थी तो चुनाव कराने की चुनौती थी. कोर्ट ने आदेश द‍िया था क‍ि स्‍ट्राइक हो या कुछ भी हो चुनाव कराना पड़ेगा. इसके अलावा कोई व‍िकल्‍प नहीं है, और मैंने चुनाव कराया. आज की हालात देख लीज‍िए. बार-बार हाई कोर्ट के कहने के बाद भी चुनाव नहीं करा रहे हैं."

सीएम भजनलाल पर निशाना साधा 

अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल पर भी न‍िशाना साधा. उन्होंने कहा क‍ि भजनलाल को गंभीरता से नहीं लेना चाह‍िए. उनकी पार्टी के लोग ही उनके बारे में कहते हैं क‍ि उनके काम नहीं होते हैं. उनके मंत्री भी अपने लोगों की बात नहीं सुनते हैं. उन्होंने ये भी कहा क‍ि कई ऐसे भी मंत्री हैं, जो थाने में जाकर गाली-गलौज करते हैं. कलेक्‍टर को भी धमका देते हैं. गहलोत ने कहा क‍ि क‍िरोड़ी लाल मीणा कहते हैं क‍ि एसीबी दबाव में काम कर रही है. और उनके ख‍िलाफ एसीबी झूठा मुकदमा बना रही है. ज‍िस सरकार की ऐसी स्‍थ‍ित‍ि हो, उसके मुख्‍यमंत्री के बारे में क्‍या कमेंट करें.

गहलोत ने आरोप लगाते हुए कहा क‍ि भजनलाल मीड‍िया के सवालों का जवाब नहीं देते हैं. उन्हें मीड‍िया से बात करना चाह‍िए. कई बार मीड‍िया उन्हें जमीनी हकीकत बताएगी, इससे उन्हीं को फायदा होगा. अशोक गहलोत से सारी बातें पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कही. इसका वीड‍ियो भी उन्होंने अपने सोशल मीड‍िया एकाउंट X पर पोस्‍ट क‍िया है. 

यह भी पढ़ें: 'राजस्थान में विभागों के HOD मंत्रियों के फोन नहीं उठाते' गहलोत का निशाना- सरकार नाम की कोई चीज नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close