विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2025

5 महीने बाद दबोचा गया Ex-Girlfriend का हत्यारा, बस स्टैंड पर दिनदहाड़े की थी तलवार से हत्या

Crime News: 8-9 थानों की पुलिस और ग्रामीणों ने हत्यारे की काफी तलाश की थी. लेकिन आरोपी पुलिस को कई महीनों तक चकमा देता रहा.

5 महीने बाद दबोचा गया Ex-Girlfriend का हत्यारा, बस स्टैंड पर दिनदहाड़े की थी तलवार से हत्या

Banswara murder case accused: बांसवाड़ा के सरकारी स्कूल में एक शिक्षिका की हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी महिपाल भगोरा 5 महीने बाद गिरफ्त में आया. कंलिजरा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी ने 1 जुलाई को घटना को अंजाम दिया और फिर फरार हो गया था. बांसवाड़ा पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी. सूत्रों के अनुसार, आरोपी को उदयपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है. एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस आरोपी को कलिंजरा थाना लेकर आई है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है. जल्द इस मामले में खुलासा किया जाएगा.

CCTV में कैद हुई थी वारदात

आरोपी ने 1 जुलाई को कलिंजरा कस्बे में बस स्टेंड पर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर महिला टीचर की हत्या कर दी थी. बताया जा रहा था कि महिला और आरोपी का प्रेम प्रसंग रह चुका था. महिला पर तलवार से हमले की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. हत्या के बाद आरोपी कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था. पुलिस ने आरोपी की कार को जब्त कर लिया था.

Latest and Breaking News on NDTV

जंगलों में भी की थी आरोपी की तलाश

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने जंगलों में काफी तलाश की. बांसवाड़ा जिले के 8-9 थाने की पुलिस ग्रामीणों के साथ हत्यारे की तलाश करती रही. वारदात के ठीक बाद करीब 50 घंटे तक डॉग स्क्वायड और ड्रोन कैमरे से पुलिस की टीमों ने जंगल को छाना, लेकिन आरोपी तक नहीं पहुंच सकी थी. 

यह भी पढ़ेंः कार से उतर निकाली तलवार, Ex बॉयफ्रेंड का महिला टीचर पर ताबड़तोड़ वार.... दिल दहला देगा हत्या का VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com