विज्ञापन

राजस्थान: नाना ने नहीं दिए 2000 रुपये तो दोहिते ने कर दी हत्या, पैर बांध कुएं में फेंका शव

आरोपी ने अपने नाना से 2000 रुपये मांगे थे. पैसे नहीं देने पर उसने गुस्से में आकर पत्थर से सिर पर वार कर बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद शव के पैर बांधकर कुएं में फेंक दिया. 

राजस्थान: नाना ने नहीं दिए 2000 रुपये तो दोहिते ने कर दी हत्या, पैर बांध कुएं में फेंका शव
नाना ने नहीं दिए 2000 रुपये तो दोहिते ने कर दी हत्या

बारां जिले के सारथल थाना क्षेत्र में 80 साल के बुजुर्ग के ब्लाइंड मर्डर केस का आज बारां पुलिस ने खुलासा कर दिया. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने मीडिया को बताया कि हत्या का आरोपी मृतक का ही दोहिता (नवासा) निकला. बेटी के बेटे ने ही नाना की 2 हजार रुपए नहीं देने से गुस्सा होकर हत्या कर दी थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, घटना 27 मार्च 2026 की है.

कुएं में मिला पैर बंधा शव

सारथल निवासी भैरूलाल ने रिपोर्ट दी कि उनके बड़े भाई बद्रीलाल (80) खेत पर बने चबूतरे पर पूजा-पाठ करते थे. 26 मार्च की रात भी वे वहीं सोए थे. सुबह परिजन जब चाय लेकर पहुंचे तो बद्रीलाल का शव कुएं में मिला. शव पर सिर में गंभीर चोट के निशान थे और पैर बंधे हुए थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई. 

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई. साइबर सेल, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई. करीब 100 से ज्यादा स्थानों पर जांच और पूछताछ के बाद संदिग्ध रणजीत (25) को अकलेरा बस स्टैंड से डिटेन किया. पूछताछ में रणजीत ने अपने नाना बद्रीलाल की हत्या करना कबूल की.

नाना से मांगे थे 2000 रुपये

पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने नाना से 2000 रुपये मांगे थे. पैसे नहीं देने पर उसने गुस्से में आकर पत्थर से सिर पर वार कर बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद शव के पैर बांधकर कुएं में फेंक दिया. आरोपी कई दिनों से अपने नाना की गतिविधियों पर नजर रख रहा था. घटना वाली रात नानी खेत पर नहीं थी, जिसका फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दिया. 

रणजीत के खिलाफ झालावाड़ जिले के विभिन्न थानों में चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित कुल 4 मामले पहले से दर्ज हैं. इस वारदात के खुलासे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है.

यह भी पढे़ं-

Rajasthan: जोधपुर की पॉश सोसाइटी में ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश, अलमारी से निकला 2 करोड़ का सफेद जहर

राजस्थान के कोटा में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, वाहन समेत नाले में जा गिरे स्कूली बच्चे; ड्राइवर की हालत गंभीर

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close