विज्ञापन

भरतपुर: 'नौकरी बचानी है तो पैसे दो', धमकाने वाली 3 महिला कर्मी ACB के जाल में फंसीं

राजस्थान के भरतपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की तीन महिला कर्मियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. तीनों आरोपी नौकरी सुरक्षित रखने के नाम पर पीड़ित से अवैध वसूली कर रही थीं.

भरतपुर: 'नौकरी बचानी है तो पैसे दो', धमकाने वाली 3 महिला कर्मी ACB के जाल में फंसीं
राजस्थान के भरतपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है.

Rajasthan ACB Action: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए भरतपुर एसीबी (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत तीन महिला कर्मियों को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई शुक्रवार को शहर के सूरजपोल सेक्टर में की गई.

नौकरी का डर दिखाकर मांगी थी रिश्वत

एसीबी एडिशनल एसपी अमित कुमार के अनुसार, विभाग की महिला पर्यवेक्षक क्षमा दहिया और दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता मुदगल व राजबाला के खिलाफ परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़ित का आरोप था कि ये तीनों महिला कर्मचारी उसे नौकरी में परेशान न करने और नौकरी से बर्खास्त नहीं करने की एवज में कुल 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रही थीं.

ट्रैप बिछाकर दबोचा

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन किया. इसके बाद शुक्रवार को एक ट्रैप प्लान तैयार किया गया. जैसे ही परिवादी ने तय स्थान पर पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये इन तीनों महिला कर्मियों को दिए, एसीबी की टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया.

आगे की कार्रवाई जारी

पकड़ी गई आरोपियों में सूरजपोल सेक्टर की महिला पर्यवेक्षक क्षमा दहिया, कारे का नगला सेंटर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता मुदगल और डी ब्लॉक रंजीत नगर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजबाला शामिल हैं. फिलहाल एसीबी की टीम तीनों से गहन पूछताछ कर रही है. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में शामिल अन्य पहलुओं की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें- 

अलवर: दहेज के लिए विवाहिता ट्रेन के आगे फेंककर हत्या का आरोप; बुलेट और 5 लाख की थी मांग

20 साल से जिस तहखाने में भरा था पानी, RPSC ने उसे रातों-रात बना दिया बेरोजगारों की किस्मत का 'लॉकर रूम'

RU में एग्जाम के दौरान आंसर-की थमाने का मामला थाने तक पहुंचा, आरोप- मामला दबाने के लिए छात्रों को बनाया बंधक

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close