विज्ञापन

भरतपुर में जूस में मांस का टुकड़ा मिलने की अफवाह पर बवाल, संचालक को भीड़ ने घेरकर पीटा

भरतपुर के मथुरा गेट थाना पुलिस ने दुकानदार को भीड़ से बचाया. वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ता को भी हिरासत में लिया. बजरंग दल ने थाने को घेरकर कार्रवाई का विरोध जताया.

भरतपुर में जूस में मांस का टुकड़ा मिलने की अफवाह पर बवाल, संचालक को भीड़ ने घेरकर पीटा
भरतपुर में दुकानदार से मारपीट.

भरतपुर में मथुरा गेट क्षेत्र में जूस में मांस का टुकड़ा मिलने की अफवाह फैल गई. मामला तूल पकड़ने के बाद लुपिन चौराहे के पास स्थित जूस की दुकान पर हंगामा हो गया. भीड़ ने संचालक की बुरी तरह पिटाई की. पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके लिए काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. संचालक को भीड़ से छुड़ाकर थाने लाया गया. फिलहाल, जूस में मांस का टुकड़ा मिलने की पुष्टि नहीं हुई है.  

सैंपल टेस्ट के लिए भेजे, लैब की रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने बताया कि एक युवक जूस पीने दुकान पर पहुंचा था. जूस पीते समय उसे उसमें एक टुकड़ा मिला जो घुल नहीं रहा था. जब युवक ने संचालक से पूछा तो जवाब नहीं मिला. इसके बाद युवक ने टुकड़े को मांस का बताया और हंगामा शुरू कर दिया. मथुरा गेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है. क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है. लैब टेस्ट की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी. 

बजरंग दल का कार्यकर्ता हिरासत में

घटना की सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली. कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दुकान पर हंगामा कर दिया. पुलिसकर्मियों के पहुंचने के बाद भी लोग नहीं माने और संचालक की पिटाई करते रहे. किसी तरह संचालक को भीड़ से बचाकर हिरासत लिया गया. बजरंग दल के एक कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया. शहर सिटी आशिमा वासमानी ने बताया कि लोग दुकान के बाहर जमा हो गए थे. मौके पर पहुंचने के बाद भीड़ को इधर-उधर किया और उसे व्यक्ति को बचाया गया. 

यह भी पढ़ेंः राजस्‍थान में आंधी-बार‍िश का तांडव, 70 की स्‍पीड से चलेंगी हवाएं; कहां तक पहुंचा मानसून

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close