विज्ञापन

यूपी के कासगंज में भीषण हादसा, भरतपुर के 4 लोगों की मौत 30 से अधिक घायल; गंगा स्नान को जा रहे थे सभी

उत्तर प्रदेश के कासगंज में दो बसों के आपस में टक्कर से दर्दनाक हादसा हो गया है. एक निजी बस में सवार सभी लोग गंगा स्नान को जा रहे थे. हादसे के बाद मौके चीख-पुकार मच गई.

यूपी के कासगंज में भीषण हादसा, भरतपुर के 4 लोगों की मौत 30 से अधिक घायल; गंगा स्नान को जा रहे थे सभी
दर्दनाक हादसे में भरतपुर के 3 लोगों की मौत

राजस्थान के भरतपुर निवासी 3 लोग उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुए दर्दनाक हादसा का शिकार हो गए. दो बसों की आमने-सामने की भिड़ंत में भरतपुर के 3 लोगों की मौत हो गई. हादसा तब हुआ जब परिवार के करीब 40 लोग सोरोंजी स्थित गंगा घाट पर स्नान करने जा रहे थे. जानकारी के अनुसार, दीपक ने बताया कि परिवार के लोग कल रात 11 बजे भरतपुर से सोरोंजी गंगा घाट के लिए एक प्राइवेट बस किराये पर लेकर निकले थे. सुबह बस कासगंज पहुंची तो ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई और बस सामने से आ रही एटा रोडवेज की बस से जा टकराई.

हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोगों ने बसों से लोगों को बाहर निकाला और पुलिस-एंबुलेंस को सूचना दी. सभी घायलों को कासगंज अस्पताल ले जाया गया. वहां से कई घायलों को आगरा और अलीगढ़ रेफर कर दिया गया. हादसे में गिर्राज सिंह (85) निवासी फरसो और पीतम (65) निवासी नगला कुर्वारिया की मौके पर ही मौत हो गई.

रोडवेज में सवार लोगों को आई मामूली चोट

वहीं, राम धकेली (80) निवासी नगला कुर्वारिया को आगरा रेफर किया गया था. आगरा में इलाज न मिलने परिजन उन्हें भरतपुर RBM अस्पताल लेकर आए, जहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया. कई घायलों का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में जारी है. एटा रोडवेज की बस में 4-5 सवारियां थीं, उन्हें मामूली चोटें आईं और कासगंज में भर्ती हैं. टक्कर से दोनों बसें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. 

कासगंज के जिला अधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह सवा छ बजे सूचना मिली कि मथुरा-बरेली मार्ग पर भरतपुर की एक बस और एटा डिपो की बस आपस में टकरा गई. इस भीषण हादसे में कुल 36 लोगों को चोटें आई हैं. 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई. घायलों को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया, जिनका इलाज चल रहा है. अगर जरूरत पड़े तो घायलों को तुरंत हायर सेंटर रेफर किया जाए. बताया जा रहा है कि राजस्थान रोडवेड डिपो की बस के ड्राइवर को झपकी आने से टक्कर हुई है. 

यह भी पढ़ें-

बीकानेर के रिहायशी इलाके में अचानक धंसी जमीन, बन गया 40 फीट गहरा गड्ढा; देखें तस्वीरें

डीग में जमीन के लिए दो पक्षों ने बरसाई गोलियां, 7 लोग घायल; छावनी में तब्दील मुरार गांव

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close