Rajasthan News: भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा क्षेत्र से गुजरने वाले गुलाबपुरा देवली राजमार्ग पर बुधवार देर शाम राजियास गांव के निकट भैंसों को बचाने के चक्कर में एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका शाहपुरा अस्पताल में इलाज चल रहा है. गनीमत रही कि हादसे के तुरंत बाद स्कॉर्पियो कार की फाटक लॉक होने से वहां मौजूद लोगों ने जेसीबी मशीन से लॉक हुई स्कॉर्पिओ कार की फाटक तोड़कर दोनों मतृकों व तीनों घायलों को बाहर निकाल लिया. उसके बाद स्कॉर्पियो कार में आग लग गई, जिससे कार जल कर राख हो गई.
स्कॉर्पियो में सवार थे 5 लोग
एएसपी राजेश आर्य ने कहा कि गुलाबपुरा देवली राजमार्ग पर बुधवार शाम बारिश हो रही थी. इसी दौरान टोंक जिले के डिग्गी मालपुरा रहने वाले पांच व्यक्ति शंकर सिंह पुत्र शिवराज, विजय सिंह पुत्र छोटूसिह, फूलचंद पिता दीपक सांसी, कजोड़ सिंह पुत्र कालू सिंह और अजय सिंह पिता कजोड सिंह स्कॉर्पियो कार में सवार होकर कोटडी क्षेत्र के गेंहूली गांव में सामाजिक समारोह में शिरकत करने जा रहे थे.
इसी दौरान फुलियाकला थाना क्षेत्र के राजियावास गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक कार के आगे भैंसों झुंड आ गया था. उनको बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर राजमार्ग पर पलट गई. हादसे में कजोड़ सिंह पुत्र कालू सिंह व अजय सिंह पिता कजोड़ सिंह दोनों की मौके पर मौत हो गई. जिनके शव शाहपुरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं.

पलटने के बाद स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग
जेसीबी से गेट तोड़कर सभी को निकाला
वहीं तीन लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. वहीं हादसे के बाद कार में अचानक आग लग गई. कार हादसे की बाद गाड़ी की फाटक लॉक हो गई थी. इस दौरान वहां मौजूद जेसीबी की माध्यम से कार का गेट तोड़कर तीनों घायलों व दोनों मतृकों के शव को बाहर निकाला गया. उसके बाद कार में अचानक आग लग गई, जिसके कारण पूरी स्कॉर्पियो कार जलकर राख हो गई.
यह भी पढ़ें-
धमाका होते भागे मजूदर, जो फंसे वो जिंदा जल गए, बिहार के 5 मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
जल जीवन मिशन घोटाले में 20 अधिकारियों के नाम, ACB को रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल समेत कई की तलाश