राजस्थान के जयपुर के मानसरोवर थाना क्षेत्र से एसिट अटैक की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. पहले से शादीशुदा युवक ने महिला पर तेजाब फेंक दिया. आरोपी कमलेश वैष्णव और पीड़ित महिला दोनों भीलवाड़ा के रहने वाले है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला और आरोपी के बीच प्रेम संबंध था. दोनों जयपुर में काफी समय से साथ रह रहे थे. हालांकि कुछ दिन पहले आरोपी युवक महिला को छोड़कर अपने बच्चों और पत्नी के पास चला गया. फिलहाल पुलिस ने महिला पर एसिड फेंकने वाले को गिरफ्तार कर लिया है.
पार्क मिलने के लिए बुलाकर फेंका तेजाब
पुलिस के अनुसार, तेजाब फेंकने की उस समय घटना हुई, जब जयपुर के एक पार्क में आरोपी कमलेश ने महिला को मिलने के लिए बुलाया था. पार्क में महिला और आरोपी युवक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. फिर युवक ने तेजाब निकालकर महिला पर फेंक दिया. जिस पर महिला ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई.
जांच में पता चला कि पीड़ित महिला और आरोपी दोनों पहले से शादीशुदा है. इन दोनों में काफी समय से प्रेम संबंध की बात सामने आई. महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा देकर घर से भगाकर जयपुर ले गया. इसके बाद जयपुर में दोनों किराए का मकान में साथ रह रहे थे. इसी बीच वह महिला को छोड़कर अपनी पत्नी और बच्चे के पास चला गया.

आरोपी कमलेश वैष्णव
आरोपी बोला- महिला उससे बात नहीं करती
महिला का आरोप है कि जब वह उसे कॉल करती तो वह धमकी देता था और गाली गलौज करता. इसी बीच आरोपी कमलेश ने महिला को मिलने के लिए बुलाया. इसके बाद 20 जून को जयपुर के किरण पार्क में मुलाकात के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और कमलेश ने महिला पर तेजाब फेंक दिया. जिससे उसकी पीठ बुरी तरह से झुलस गई.
मानसरोवर थानाधिकारी लखन खटाना ने बताया कि घटना 20 जून की है, आरोपी कमलेश वैष्णव को गिरफ़्तार कर लिया गया. दोनों करीब 10 साल से दोस्त हैं दोनों जयपुर में साथ रहे थे. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला उससे बात नहीं कर रही थी. इस दौरान उसने एसिड अटैक की योजना बनाई. किरण पथ पार्क में उसने महिला को बुलाया और जैसे महिला आई एसिड फेक दिया.
यह भी पढे़ं-
जयपुर में जैश-ए-मोहम्मद की महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार, पाकिस्तान जाने की थी तैयारी