विज्ञापन

ACB के चंगुल में फंसा बीकानेर बीज निगम डायरेक्टर, 1 करोड़ 30 लाख की रिश्वत के साथ गिरफ्तार

बीकानेर में एसीबी ने बीज निगम डायरेक्टर और उनके रिश्तेदार को सवा करोड़ से अधिक की रिश्वत राशि के साथ पकड़ा है. गुजरात की एक कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए करोड़ों की रिश्वत का लेन-देन हो रहा था.

ACB के चंगुल में फंसा बीकानेर बीज निगम डायरेक्टर, 1 करोड़ 30 लाख की रिश्वत के साथ गिरफ्तार
बीकानेर में एसीबी ने बीज निगम डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया.

Bikaner ACB Action: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बीकानेर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर हड़कंप मचा दिया है. राज्य बीज निगम के डायरेक्टर जुगल किशोर विश्नोई और उनके रिश्तेदार स्वतंत्र ज्यानी को रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले में एसीबी ने अपनी गिरफ्त में लिया है. यह कार्रवाई डीजी एसीबी गोविंद गुप्ता के कुशल निर्देशन में की गई है.

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला गुजरात की एक निजी कंपनी को राजस्थान में सरकारी प्रतिबंधों से राहत दिलाने की एवज में 1 करोड़ 20 लाख रुपये की रिश्वत देने से जुड़ा है. एसीबी को सूचना मिली थी कि इस रिश्वत की बड़ी रकम को गंगानगर शिफ्ट किया जा रहा है. इसी इनपुट पर कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने लूणकरणसर के पास एक बस को रोका. वहां स्वतंत्र ज्यानी को 85 लाख रुपये नकद के साथ हिरासत में ले लिया गया.

छापेमारी में और खुली पोल

इस सफलता के बाद एसीबी ने बीज निगम डायरेक्टर जुगल किशोर विश्नोई के ठिकानों पर छापेमारी की. वहां तलाशी के दौरान 45 लाख रुपये की और नकदी बरामद हुई. अब तक की कुल कार्रवाई में एसीबी ने 1 करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक की राशि जब्त की है. एएसपी आशीष कुमार और सीआई इंद्रकुमार की टीम पूरी घटना की गहनता से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- 

टोंक में AEN और कंप्यूटर ऑपरेटर ACB के चढ़े हत्थे, 20 हजार की घूस लेते रंगे हाथों दबोचा

JJM स्कैम में ACB की बड़ी कार्रवाई, पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल के खिलाफ 17,500 पन्नों की चार्जशीट पेश

राजस्थान में करप्शन पर एक्शन, 26 अफसर बर्खास्त और 1 IAS समेत 435 सस्पेंड; 28 की आजीवन पेंशन बंद

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close