Rajasthan News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) द्वारा पेश किए गए बजट 2026-27 (Budget 2026) का राजस्थान के सत्ता पक्ष ने जोरदार स्वागत किया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) से लेकर दोनों उपमुख्यमंत्रियों (Prem Chand Bairwa & Diya Kumari) और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इसे 'नए भारत की नींव' और 'सबका साथ-सबका विकास' वाला बजट बताया है.
'AI से बुनियादी ढांचे तक, हर क्षेत्र को समेटे है बजट'
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवास पर बजट देखने के बाद इसे समावेशी और दूरदर्शी बताया. उन्होंने पीएम मोदी और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट निवेश और रोजगार से इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ावा देने वाला है. उनके अनुसार, इसमें आधुनिकता (AI) और विरासत का संगम है, जो आत्मनिर्भर भारत को और मजबूत करेगा.
आज मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय बजट 2026 को सुना।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) February 1, 2026
इस समावेशी, प्रगतिशील और दूरदर्शी बजट के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं वित्त मंत्री आदरणीया श्रीमती @nsitharaman जी का हृदय से आभार!
यह बजट विकसित भारत का मजबूत रोडमैप है, जो बुनियादी ढांचे से AI तक, ग्रामीण… pic.twitter.com/1NOOTHPb6P
'चौथी से तीसरी अर्थव्यवस्था बनने का विजन'
अलवर दौरे पर रहे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने बजट को 'विकसित भारत 2047' का विजन बताया. उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक पायदान पर 11वें से चौथे स्थान पर आ गया है और अब तीसरे स्थान पर पहुंचने का प्रयास जारी है.' बैरवा ने जोर देकर कहा कि यह बजट हर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने वाला है और इसमें हर वर्ग को समान दृष्टि से देखा गया है.
2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र'
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बजट को जनकल्याणकारी करार दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान कल्याण और महिला सशक्तिकरण पर दिए गए जोर की सराहना की, जो 2047 के लक्ष्य को पूरा करेगा.
विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करने वाला केंद्रीय बजट 2026-27 देश के उज्ज्वल भविष्य की स्पष्ट झलक प्रस्तुत करता है। आज इस जनकल्याणकारी बजट को लाइव देखने का अवसर मिला, जिसमें भारत के समग्र विकास की दूरदृष्टि साफ दिखाई देती है।
— Diya Kumari (@KumariDiya) February 1, 2026
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के… pic.twitter.com/2d8hf0P5UH
'सपनों को पंख लगाने वाला बजट'
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट को अर्थव्यवस्था और रोजगार को गति देने वाला बताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ हर जन के सपनों को पंख लगाने वाला है.
यह बजट भारत की इकोनॉमी और रोजगार को गति देने वाला है। हर जन के सपनों को पंख लगाने वाला है। जिसकी भावना है – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास।
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) February 1, 2026
मा.प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और मा.वित्तमंत्री श्रीमती @nsitharaman जी को बधाई!#ViksitBharatBudget
'समग्र विकास की नई इबारत'
राजस्थान बीजेपी प्रवक्ता रेणु राठौड़ ने बजट की प्रशंसा करते हुए एक महत्वपूर्ण बात कही. उन्होंने कहा कि इस बजट को किसी एक क्षेत्र या वर्ग तक सीमित रखकर नहीं, बल्कि समग्र रूप (Holistic view) में देखा जाना चाहिए. राठौड़ ने जोर देकर कहा कि यह बजट हर घर के विकास, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के साथ-साथ किसानों को और अधिक सक्षम बनाने वाला है.
ये भी पढ़ें:- 'राजस्थान के हाथ लगी सिर्फ निराशा, मुख्यमंत्री की 60 दिल्ली यात्राएं रहीं बेअसर', डोटासरा का तीखा हमला
LIVE TV देखें