विज्ञापन

बूंदी के सरकारी हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत, अस्पताल में हंगामा, पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक

बूंदी में जनाना अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा हो गए. परिजनों ने इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए और परिसर में जमकर हंगामा किया.

बूंदी के सरकारी हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत, अस्पताल में हंगामा, पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक
बूंदी के जनाना अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा.

बूंदी के जिला हॉस्पिटल परिसर स्थित जनाना अस्पताल में रविवार (9 अगस्त) को प्रसूता की मौत हो गई. के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया. मृतका के परिजन लेबर रूम के बाहर जमा होकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते रहे. इसी दौरान शव को ले जाने से रोकने पर पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. 

आरोप- काफी देर तक तड़पती रही प्रसूता, इलाज में देरी

जानकारी के अनुसार, धनातरी गांव निवासी प्रसूता निशा को प्रसव के लिए जनाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्रसव के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई. परिजनों का आरोप है कि प्रसूता को अत्यधिक ब्लडिंग हो रही थी, लेकिन समय रहते डॉक्टरों ने उसे गंभीरता से नहीं संभाला. परिजनों के मुताबिक, निशा काफी देर तक तड़पती रही और उपचार में देरी के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई. इसके बाद उसकी मौत हो गई.

लेबर रूम में हंगामा, पुलिस ने की समझाइश

परिजनों का कहना है कि अस्पताल में समय पर उचित उपचार और चिकित्सकीय सहायता मिल जाती तो निशा की जान बचाई जा सकती थी. प्रसूता की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और लेबर रूम के बाहर हंगामा शुरू कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से समझाइश करते हुए स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया. प्रसूता का नवजात सुरक्षित है. हालांकि, नवजात की स्थिति को लेकर अस्पताल की ओर से फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और इलाज में लापरवाही बरतने वाले चिकित्साकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले में जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और किसी तरह की चिकित्सकीय लापरवाही की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ेंः जैसलमेर में प्लॉट विवाद ने लिया खूनी रूप, दो गुटों में चाकूबाजी, 3 युवक घायल, 1 जोधपुर रेफर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close