विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2025

सीएम भजनलाल ने युवाओं के साथ लगाई दौड़, 'रन फॉर व‍िकस‍ित राजस्‍थान' को द‍िखाई हर‍ी झंडी

राजस्‍थान में बीजेपी सरकार के दो साल पूरे होने पर 'रन फॉर व‍िकस‍ित राजस्‍थान का आयोजन हुआ. ज‍िसमें काफी संख्‍या में लोगों ने ह‍िस्‍सा ल‍िया.

सीएम भजनलाल ने युवाओं के साथ लगाई दौड़, 'रन फॉर व‍िकस‍ित राजस्‍थान' को द‍िखाई हर‍ी झंडी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोगों के साथ लगाई दौड़.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर रविवार को अमर जवान ज्योति से ‘रन फॉर विकसित राजस्थान' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों और आम नागरिकों ने भाग लेकर विकसित राजस्थान के संकल्प को मजबूती दी.

सीएम ने किया उत्साहवर्धन 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के पदक विजेताओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि राज्य के युवा खिलाड़ी राजस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं, और सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग कर रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रतिभागियों ने दौड़ में लिया हिस्सा 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं प्रतिभागियों के साथ दौड़ में हिस्सा लिया और युवाओं का मनोबल बढ़ाया. उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच के साथ ही विकसित राजस्थान का सपना साकार किया जा सकता है. ‘रन फॉर विकसित राजस्थान' के माध्यम से प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य, फिटनेस और विकास के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया.

यह भी पढ़ें: मंद‍िर से युवक का अपहरण, युवती ने अश्‍लील वीड‍ियो बनाकर करने लगी ब्‍लैकमेल; पुल‍िस ने गैंग का क‍िया खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com