विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2025

राजस्थान के लोगों को 24 घंटे बिजली देने की कोशिश, एनर्जी सेक्टर में हुए MoU को समय पर पूरा करने का निर्देश

सीएम ने निर्देश दिए कि हर महीने राइजिंग राजस्थान समिट के तहत हुए एमओयू के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक की जाए, जिससे राज्य में विद्युत सुदृढीकरण के काम में तेजी आ सके. मुख्यमंत्री कार्यालय को हर माह 11 व 26 तारीख को इस संबंध में प्रगति रिपोर्ट भेजी जाए.

राजस्थान के लोगों को 24 घंटे बिजली देने की कोशिश, एनर्जी सेक्टर में हुए MoU को समय पर पूरा करने का निर्देश
एनर्जी सेक्टर में हुए MoU को समय पर पूरा करने का निर्देश

Rajasthan News: राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत ऊर्जा विभाग के हुए एमओयू को जमीन पर उतारने के संबंध में समीक्षा बैठक में आयोजित की गई. इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को इन प्रोजेक्ट्स की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि राज्य सरकार वर्ष  2027 तक प्रदेश को ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाने किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है. ऐसे में प्रदेश में बिजली सप्लाई के लिए हुए एमओयू को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए. 

हर महीने समीक्षा बैठक के निर्देश

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य में आए प्रत्येक निवेशक को राज्य में निवेश करने के लिए किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े, यदि ऐसे मामले सामने आते हैं तो इसके लिए संबंधित अधिकारी की जबावदेहिता तय की जाएगी. हर महीने राइजिंग राजस्थान समिट के तहत हुए एमओयू के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक की जाए, जिससे राज्य में विद्युत सुदृढीकरण के काम में तेजी आ सके.

सीएम ऑफिस को प्रगति रिपोर्ट भेजी जाए- सीएम

साथ ही सीएम ऑफिस को हर माह 11 व 26 तारीख को इस संबंध में प्रगति रिपोर्ट भेजी जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी इन निवेशों के माध्यम से राज्य की राजस्व आय में बढ़ोतरी के लिए प्रयास करें. सीएम कहा कि प्रदेशवासियों को निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है.

राइजिंग राजस्थान समिट में भी ऊर्जा के क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) प्रोजेक्ट, ग्रीन हाइड्रोजन, आरई पार्क, हाइब्रिड प्रोजेक्ट ट्रांसमिशन, सीएनजी, विंड प्रोजेक्ट, थर्मल प्रोजेक्ट सहित विभिन्न सेक्टर्स में एमओयू हुए हैं. उन्होंने इन सेक्टर्स में हुए प्रत्येक एमओयू के क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए जिससे सभी निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरें तथा आमजन को इसका लाभ मिले. 

यह भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, राजस्थान से CM भजनलाल सहित 3 नेता शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com